फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken if 70 percent students are not present: CDO

70 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति न मिलने पर होगी कार्रवाई : सीडीओ

Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if 70 percent students are not present: CDO
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को हर स्कूल में बच्चों की 70 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए। वहीं न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने शामली व कांधला विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को छात्र नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त परिषदीय विद्यालयों में न्यूनतम 70 प्रतिशत छात्र उपस्थिति किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के संघर्षशील विद्यालयों में निपुण प्रतिशत कम होने के कारणों की समीक्षा करके निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण बढ़ाया जाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं सीडीओ ने शिक्षक डायरी तथा निपुण तालिका निरंतर अद्यतन करने के भी कड़े निर्देश दिए। समेकित शिक्षा के अंतर्गत समर्थ एप पर उपस्थिति दर्ज करने एवं दिव्यांग छात्रों की प्रगति की समय- समय पर समीक्षा किए जाने के लिए कहा। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत शौचालय, टाइलीकरण का शत- प्रतिशत संतृप्तिकरण व जर्जर विद्यालयों के प्रकरण को शीघ्र निस्तारित करने के लिए बीडीओ को मनरेगा की मदद से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन लाइन है, उन्हें जल्द हटाए जाने के लिए विद्युत विभाग को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र उपस्थिति शत- प्रतिशत किए जाने के लिए आदेशित किया गया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर, जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, एसआरजी व एआरपी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed