फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken against those who are not interested in loan distribution

ऋण वितरण में रुचि नहीं लेने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 13 Nov 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who are not interested in loan distribution
शामली। जिला स्तरीय ऋण वितरण कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि स्टेट बैंक द्वारा लोन देने में लापरवाह बरती जा रही है। उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार लाने व ऋण वितरण समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण में रुचि न लाने वाले बैंक कोर्डिनेटरों व प्रबंधकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय ऋण वितरण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि वार्षिक ऋण योजना में भारतीय स्टेट बैंक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने संबधित बैंक को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबधित बैंक कार्य के प्रति लापरवाही उदासीन रहा, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन बैकों की प्रगति खराब है, उनके विरुद्ध एलडीएम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैंकों के लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने, कार्य न करने वाले कोर्डिनेटर के खिलाफ कार्रवाई करने और सेवा पुस्तिका में कार्यप्रणाली भी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रांच स्तर पर डिफाल्टरों की डिटेल लेकर आएं। बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करें। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को भी स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह की फाइलों को अधिक समय तक पेंडिंग न रखा जाए। बैठक में लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार, लखनऊ से आए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक अरविंद कुमार, डीडीएम नाबार्ड अभिषेक श्रीवास्तव व जिले के बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed