फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken against the mills who do not pay arrears

बकाया भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 13 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the mills who do not pay arrears
शामली कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में शुगर मिल अधिकारियों की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिले के चीनी मिलों के आला अफसरों की बैठक बुलाकर 31 जनवरी तक पिछले सत्र का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान कराने के निर्देश दिए। साथ ही समय पर बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिले की चीनी मिलों के आला अफसरों की बैठक आयोजित की गई। पिछले सत्र वर्ष 2019-20 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने मिल वार गन्ना भुगतान और अवशेष गन्ना भुगतान की जानकारी ली। डीसीओ ने बताया कि शामली चीनी मिल द्वारा 388.54 करोड़ के सापेक्ष 327.92 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल द्वारा 337.22 करोड़ के सापेक्ष 309.96 करोड़ रुपये और थानाभवन चीनी मिल ने 490.82 करोड़ के सापेक्ष 424.79 करोड़ का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि जिले की चीनी मिलों पर पिछले सत्र का 153 करोड़ 91 लाख रुपये बकाया है। इसमें शामली मिल पर 60 करोड़ 61 लाख रुपये, ऊन मिल पर 27 करोड़ 26 लाख रुपये, थानाभवन मिल पर 66 करोड़ तीन लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने पिछले सत्र का संपूर्ण बकाया भुगतान न किए जाने पर चीनी मिलों के अफसरों पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को किसानों का पेराई सत्र 2019-20 का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 31 जनवरी तक प्रत्येक दशा में किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले सत्र का 31 जनवरी तक बकाया संपूर्ण भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में शामली चीनी मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबीतोमर, एकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा, चीनी मिल ऊन के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed