{"_id":"5babd651867a5501346c38e8","slug":"action-will-be-on-the-careless-officers-jaiswal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : जायसवाल
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचना चाहिए। अफसर गांवों में जाकर पात्रों का चयन कराएं। यदि चयन में गड़बड़ी हुई और अपात्रों को लाभ पहुंचाया, तो कार्रवाई होगी।
बुधवार दोपहर प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग और आपूर्ति विभाग की समीक्षा की। बैठक में मौजूद भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाए कि गांवों में राशन डीलर मनमानी कर रहे हैं तथा पात्रों को राशन नहीं देते हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के चयन में भी पात्रों को वंचित किया जा रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी गांवों में पहुंचकर पात्रों का चयन कराएं। गांव में जो राशन डीलर मनमानी करता है अथवा पात्रों को राशन नहीं देता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
वहीं, विद्युत निगम से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और जनता के साथ मधुर व्यवहार करें। प्रभारी मंत्री ने विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चयनित किया जाए।
किसी भी अधिकारी द्वारा अपात्र व्यक्तियों का चयन न किया जाए। वहीं, पूर्व की बैठक में पुलिस से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किए जाने पर उन्होंने संतोष प्रकट किया।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संबंधित खबर पेज-7 पर भी...