फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action on negligence

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Action on negligence
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि गर्भवती महिला और बच्चों के टीकाकरण में अगर लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई होगी। टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम निष्ठा और ईमानदारी से काम करे।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जन सामान्य से जुड़ा हुआ विभाग हैं, इसलिए सभी कर्मचारी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
विज्ञापन


कहा कि जानलेवा बीमारियों से निजात हेतु नियमित रूप से टीकाकरण किया जाना चाहिए। जिन गांवों में टीकाकरण हुआ है, वहां के ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत जननी का परिवहन, भोजन, उपचार, जांच आदि कराया जाए। जो डॉक्टर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री, एसीएमओ सफल कुमार, नेतराम, अरविंद कुमार, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, अजित सिंह डब्लूएचओ एवं सभी ब्लाकों के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed