Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ACMO sealed labor room

Shamli News: एसीएमओ ने लेबर रूम किया सील

Wed, 07 Dec 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
ACMO sealed labor room
एसीएमओ ने लेबर रूम किया सील
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। नवजात बच्चे की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर एसीएमओ ने लेबर रूम को सील कर दिया और चिकित्सक को नोटिस देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान कई गर्भवती महिलाएं क्लीनिक में भर्ती मिलने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए शिफ्ट किया गया।
थानाभवन के मोहल्ला बंदागढ़ में संकरी गली में चल रहे मेट्रो क्लीनिक में गुराना निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने के बाद परिजनों ने क्लीनिक संचालक एवं महिला चिकित्सक की शिकायत शामली सीएमओ को फोन द्वारा की। शिकायत पर जांच करने एसीएमओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान क्लीनिक में कई और गर्भवती महिलाएं भी भर्ती मिलीं। जिन्हें थानाभवन सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

गुराना निवासी महिला के प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। महिला के देवर आमिर ने आरोप लगाया कि चिकित्सक एवं महिला चिकित्सक की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई है और उनसे मौत के बाद भी सात हजार रुपये मांगे गए हैं। एसीएमओ विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद वह जांच करने पहुंचे थे और मेट्रो क्लीनिक के नाम से चल रहे क्लीनिक में उपचार किया जा रहा था। डॉक्टर शादाब अली एवं महिला चिकित्सक रीना के द्वारा कोई कागज नहीं दिखाए जाने के बाद उनको नोटिस दिया गया। साथ ही कार्रवाई करते हुए उनका लेबर रूम सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed