फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused Sandeep Took Mamta’s Body on a Handcart to Ganga Canal, CCTV Footage Goes Viral

खौफनाक मर्डर: नशीली चाय पिलाकर की प्रेमिका की हत्या, रेहड़े पर शव  ले जाकर गंगनहर किनारे फेंका, ऐसे खुला राज

Sat, 17 Jan 2026 09:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Jan 2026 09:36 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के खतौली में प्रेमिका ममता की हत्या के बाद आरोपी संदीप नामदेव शव को रेहड़े में रखकर गंगनहर तक ले गया। तीन दिन तक शव पड़ा रहा, CCTV फुटेज सामने आई।

विज्ञापन
Accused Sandeep Took Mamta’s Body on a Handcart to Ganga Canal, CCTV Footage Goes Viral
प्रेमिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर  जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में प्रेमिका ममता की हत्या के बाद आरोपी संदीप नामदेव ने शव को बैडशीट में लपेटकर रेहड़े में रखा और गंगनहर तक ले गया। रास्ते में लगे CCTV कैमरों में आरोपी की फुटेज कैद हो गई, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


गाड़ी आते देख शव छोड़कर फरार
हत्या के बाद आरोपी ने शव को गंगनहर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन मुख्य मार्ग से वाहन आता देख वह घबरा गया। इसके बाद कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलिंग और दीवार के बीच शव छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar Crime News: हॉट मिक्सिंग प्लांट में ड्राइवर की जलकर मौत, 20 फरवरी को होनी थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक गंगनहर किनारे पड़ा रहा शव
आरोपी ने 10 जनवरी को ममता की हत्या की थी। शव तीन दिन तक गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के किनारे पड़ा रहा। हैरानी की बात यह रही कि इस मार्ग से लगातार लोगों का आवागमन और पुलिस गश्त होती रही, लेकिन किसी की नजर शव पर नहीं पड़ी।

इस तरह शुरू हुआ प्रेम प्रसंग
आरोपी संदीप की पत्नी की 2012 में मौत हो चुकी थी। वह एक टिफिन सेंटर से खाना मंगवाता था, जहां ममता खाना बनाती थी। वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बन गए। ममता आरोपी के घर आकर खाना बनाने लगी थी।

नशीली चाय पिलाकर की हत्या
10 जनवरी को आरोपी ने ममता को घर बुलाया और चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने मुंह और नाक दबा दी और चेहरे व सिर पर टेप चिपका दिया, जिससे दम घुटने से ममता की मौत हो गई।

कॉल डिटेल से खुला राज
पुलिस जांच में सामने आया कि ममता के फोन पर सबसे ज्यादा कॉल आरोपी संदीप की थीं। हत्या के बाद आरोपी ने शक से बचने के लिए ममता के मोबाइल से उसके परिचित को कॉल किया और फिर मोबाइल तोड़कर नहर में फेंक दिया।

गुमशुदगी से शव बरामदगी तक
10 जनवरी की शाम ममता काम की तलाश में निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पति ने थाने में तहरीर दी, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। 14 जनवरी को बालाजीपुरम के सामने गंगनहर किनारे शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed