फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Crime News Truck Driver Burnt to Death at Hot Mixing Plant Before Wedding UP news in Hindi

Muzaffarnagar Crime News: हॉट मिक्सिंग प्लांट में ड्राइवर की जलकर मौत, 20 फरवरी को होनी थी शादी

Sat, 17 Jan 2026 10:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Jan 2026 10:13 AM IST
सार

Muzaffarnagar truck driver burnt to death: मंसूरपुर में हॉट मिक्सिंग प्लांट में काम कर रहे 26 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजन गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime News Truck Driver Burnt to Death at Hot Mixing Plant Before Wedding UP news in Hindi
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में गुप्ता रिजॉर्ट से जड़ौदा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक हॉट मिक्सिंग प्लांट में देर रात एक ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला प्रतापगढ़ निवासी 26 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के हॉट मिक्सिंग प्लांट में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला

पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने कथित तौर पर अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगाई। मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने यह कदम व्यक्तिगत कारणों के चलते उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

20 फरवरी को होनी थी शादी

मृतक के भाई राजा ने बताया कि राजकुमार कुछ महीनों से ट्रक चला रहा था और उसकी शादी आगामी 20 फरवरी को तय थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं, ऐसे में उसकी मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

परिजनों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

परिजनों का कहना है कि मौत के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिवार ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed