{"_id":"62aa1da5938c125f5f4b00cb","slug":"accused-of-threatening-to-vacate-the-house-shamli-news-mrt5930199151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान खाली कराने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान खाली कराने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान खाली कराने की धमकी देने का आरोप
शामली। गांव निरालसी उर्फ कादरगढ़ के ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम जसजीत कौर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान जयपाल द्वारा 1975 में आवासीय पट्टा आवंटित किया था, जिस पर उनके मकान बने हैं।
आरोप है कि प्रधान प्रमोद कुमार उन्हें मकान पर बुलडोजर चलवाकर भूमि खाली करवाने की धमकी दे रहा है और वहां पर शमशान घाट बनाने की बात कहता है। साथ ही कार्य में किसी ने बाधा डालने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान उन्हें बेघर करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कराने और उनके मकानों को खाली न कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर बबीता, खुरशैद, विजय, संजीव, मांगी व सुरेश आदि मौजूद रहे।