फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of stopping student from taking exam, complaint to DM

Shamli News: छात्रा को परीक्षा देने से रोकने का आरोप, डीएम से शिकायत

Fri, 19 Jan 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 19 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of stopping student from taking exam, complaint to DM
गढ़ीपुख्ता। थाना क्षेत्र के स्कूल में छात्रा ने परीक्षा देने से रोकने का आरोप लगाया है। छात्रा ने अपने अभिभावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोनिया पुत्री राजू ग्राम भैंसवाल निवासी अपने पिता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम भैंसवाल स्थित कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज है। इसमें प्री बोर्ड परीक्षा दी जा रही है। मुझे इन परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। पीड़ित कक्षा 12वीं की छात्रा है, करीब 2 माह से चिकनगुनिया से पीड़ित थी। इस कारण छात्रा स्कूल जाने में असमर्थ रही। छात्रा की बीमारी के संबंध में उसके माता-पिता ने कॉलेज में प्रार्थना पत्र देकर अवगत करा दिया था। आरोप है कि बीते मंगलवार को छात्रा इंग्लिश की परीक्षा देने गई थी तो कॉलेज में प्रधानाचार्य ने छात्रा को परीक्षा में शामिल होने से रोककर छात्रा के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार कर कॉलेज से बाहर निकलवा दिया। इस मामले में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था, जिसमें जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक शामली को जांच के लिए आदेशित किया था। छात्रा का कहना है कि गुरुवार को हिंदी विषय की परीक्षा थी। जैसे ही मैं अपने माता-पिता के साथ परीक्षा देने के लिए कॉलेज में गई तो फिर से प्रधानाचार्य ने छात्रा व उसके माता-पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही दोबारा जिलाधिकारी से शिकायत करने, जिलाधिकारी के यहीं पर ही परीक्षा देने की बात कहकर कॉलेज से बाहर निकलवा दिया। इस बारे में प्रधानाचार्य का कहना है कि लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। कोई अभद्र व्यवहार या फिर मारपीट नहीं की गई। खुद माता पिता ही छात्रा को स्कूल से लेकर गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed