फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of stealing in the finance company's office arrested

फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing in the finance company's office arrested
फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में गाड़ियों का फाइनेंस करने वाली कंपनी के कार्यालय से 50 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 हजार रुपये बरामद कर चालान कर दिया।

शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में गाड़ियों को ऋण देने वाली फाइनेंस कंपनी इंडसइंड बैंक का कार्यालय है। दो दिन पहले मंगलवार को कार्यालय के कर्मचारी सन्नी अपने खाते में जमा कराने के लिए 50 हजार रुपये लेकर आए थे। उन्होंने दो-दो हजार के 25 नोट मेज पर हाथ में पहनने वाले दस्तानों के बीच रखकर दूसरे काम में लग गए थे। इसी दौरान मेज से दस्ताने और रकम गायब मिली। सीसीटीवी की जांच की तो एक व्यक्ति मेज से दस्ताने उठाकर थैले में रखते हुए पाया गया। उस व्यक्ति की पहचान कस्बा ऊन निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। आरोपी अपनी ऋण संबंधी फाइल के सिलसिले में आया था। कंपनी के अधिकारियों ने उसे बुलाकर थैले की जांच की तो उससे दस्ताने बरामद हो गए। जबकि उसने रकम के बारे में जानकारी न होना बताया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि कार्यालय के कर्मचारी सन्नी निवासी दयानंद नगर की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 15 हजार रुपये बरामद हुए है, जबकि बाकी रकम को उसने खर्च किया जाना बताया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed