फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of sexually assaulting her on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexually assaulting her on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

शामली। जिला मेरठ के एक गांव निवासी युवती ने शामली क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह नोएडा की निवासी है और हाल में मेरठ जिले के एक गांव में रह रही है। पीड़िता के मुताबिक आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब चार साल पहले मुजफ्फरनगर के एक गांव में शादी के कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। युवक उस समय लखनऊ में कोचिंग कर आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था और वह नोएडा में जॉब करती थी। तब से वह रिलेशन में उसके साथ रह रही थी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से इंकार करते हुए सभी संबंध तोड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि युवक का कुछ समय पहले आर्मी में सेलेक्शन हो गया। उसके बाद आरोपी ने अपने गांव के कई दोस्तों को उसका मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद से युवक के दोस्त फोन कर उसके साथ अश्लील बातें करते हैं, जिससे वह मानसिक तनाव में जी रही है। पीड़िता ने आरोपी व उसके दोस्तों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई और साथ ही चेतावनी दी कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह कोई भी कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed