{"_id":"5f2069e88ebc3e9ff02e7676","slug":"accused-of-rape-by-threatening-to-make-video-viral-shamli-news-mrt4935373111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, गढीपुख्ता। कस्बा निवासी एक महिला ने एक युवक पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके घर से लाखों रुपये की नकदी व जेवर भी चोरी कर लिए।
कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह जिस मकान में रहती है, उसी मकान में एक अन्य महिला भी किराये पर रहती है। उक्त महिला के यहां एक युवक का आना जाना था। लगभग आठ-नौ माह पूर्व इस युवक ने उसकी नहाते समय वीडियो बना ली तथा उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने धमकी देकर उससे करीब 26 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़िता ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है जो बाहर रहता है। पिछले महीने भी आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखी एक लाख 72 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात आदि चोरी कर लिए। पति के घर आने पर उसने सारी घटना बताई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी व उसके परिजन उसे कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।