फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of pressurizing CMO to withdraw complaint

सीएमओ पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

Thu, 01 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of pressurizing CMO to withdraw complaint
सीएमओ पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

शामली। चिकित्सक ने सीएमओ पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। चिकित्सक ने तीन दिन पहले सीएमओ पर स्थानांतरण रोकने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से शिकायत की थी।
बृहस्पतिवार को भनेड़ाजट पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार ने डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार को सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने अपने माध्यम से उन्हें बुलाया। आरोप है कि सीएमओ ने कहा कि अपने आरोप वापस ले लो, नहीं तो उनका डीओ लिख देंगे। यह भी कहा कि कई एसीएमओ उनके विरुद्ध कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. विजेंद्र ने तीन दिन पहले महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र भेजकर सीएमओ पर स्थानांतरण रोकने के लिए उनसे एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था। चिकित्सक का आरोप है कि रुपये न देने पर उनका सोमवार को भनेड़ाजट से सीएचसी कैराना पर स्थानांतरण कर दिया गया। उधर, इस मामले में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि शासन के सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों की उपलब्धता करने के निर्देश हैं। शासन के निर्देश के क्रम में कैराना सीएचसी पर चिकित्सक की कमी के दृष्टिगत डॉ. विजेंद्र को चिकित्साधिकारी तैनात किया गया है। सीएमओ ने चिकित्सक द्वारा उन पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद व निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed