फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of murdering a police constable, FIR lodged against four people including his wife

Shamli News: पुलिस आरक्षी की हत्या का आरोप, पत्नी समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 22 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a police constable, FIR lodged against four people including his wife
झिंझाना (शामली)। गांव रज्जाकनगर में करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी नरेंद्र कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। मृतक के पिता रामानंद ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर झिंझाना थाने पर पत्नी व उसके तीन भाइयों के खिलाफ नौकरी व संपत्ति हड़पने के लिए हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव रज्जाकनगर निवासी रामानंद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनका बेटा नरेंद्र कुमार जनपद गौतमबुद्धनगर में तैनात था। उसकी शादी कविता निवासी बसी खुर्द थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद नरेंद्र पर कविता और उसके भाई गुड्डू, नीटू उर्फ धर्मेंद्र व टीटू परिवार से अलग होकर मेरठ में रहने और पिता से अपने हिस्से की धनराशि लेने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि नरेंद्र का वेतन संयुक्त खाते में आने के बाद कविता अपने मायके वालों पर खर्च करती थी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 27 अगस्त 2025 को परिवार में जयसिंह की मृत्यु हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नरेंद्र अपनी पत्नी कविता के साथ रज्जाकनगर गांव में आए थे। 31 अगस्त की रात नरेंद्र ने अगले दिन ड्यूटी पर जाने की बात कही थी। उसी रात करीब 11 बजे कविता ने नरेंद्र के भाई राधेश्याम की पत्नी पिंकी को जगाकर कमरे में कुछ होने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो नरेंद्र बिस्तर पर दीवार के सहारे बैठे हुए और गले में चुनरी का फंदा लगी हुई अवस्था में मिले थे। परिजन उन्हें कार से झिंझाना के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनंद का आरोप है कि उस समय उसने पुलिस से अपने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली और आरोप लगाया कि कविता व उसके भाइयों ने मिलकर नरेंद्र की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कविता, गुड्डू, नीटू उर्फ धर्मेंद्र और टीटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीओ कैराना हेमंत कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम और बिसरा जांच रिपोर्ट व अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed