फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of killing woman by giving poison, report filed

जहर देकर महिला की हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Sep 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing woman by giving poison, report filed
जहर देकर महिला की हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। क्षेत्र के मोहल्ला अटल विहार में दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
जिला मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी सुरेंद्र गिरी ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी करीब तीन साल पहले अवतार गिरी निवासी जिला पानीपत हरियाणा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अवतार व उसके परिवार के लोग उसकी बेटी के साथ मारपीट कर परेशान करना शुरू कर दिया था। ससुराल वालों की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने कुछ रुपये भी उन्हें दिए थे। सुरेंद्र के मुताबिक पिछले तीन माह से अवतार शामली में ब्लाक रोड पर अटल विहार में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां पर भी पति, उसके पिता सुरेश गिरी, भाई दीपक और बहनोई जयपाल द्वारा दहेज के लिए प्रियंका को प्रताड़ित करते रहे। रोजाना उसके साथ मारपीट करते थे। 12 सितंबर को भी बेटी के साथ मारपीट की गई, जिसका विरोध करने पर पति ने उसे जहर दे दिया। पुलिस की सूचना पर वह शामली स्थित नर्सिंगहोम में पहुंचे जहां उनकी बेटी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed