फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of kidnapping and sexually abusing a girl student

Shamli News: डेढ़ प्रतिशत के लिए निवेशकों को ढूंढने निकलते हैं टीम लीडर

Sat, 15 Feb 2025 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and sexually abusing a girl student
मुजफ्फरनगर। दुबई में बैठकर क्यूएफएक्स ट्रेडिंग कंपनी का संचालन करने वाला लविश चौधरी अपने लिए काम करने वाले एजेंटों पर भी मेहरबान है। वह एजेंटों को कंपनी में पैसा लगवाने पर मूल रकम का डेढ़ प्रतिशत कमीशन देता है, जिस कारण एजेंट कंपनी में पैसा लगाने के लिए लोगों को तलाशते घूमते रहते थे। एजेंटों को टीम लीडर कहा जाता है।
विज्ञापन

लविश चौधरी की कंपनी का नेटवर्क पूरे जिले में है, लेकिन गढ़ सुजडू गांव है। चर्चा है कि जमीन के रुपयों को भी लोगों ने कंपनी में निवेश कर दिया। मोटा ब्याज लाभांश के नाम पर दिया जाता था। लोगों को देखा देखी, अन्य काफी लोगों ने भी होम लोन या अन्य प्रकार से एकत्र कर रुपये कंपनी में निवेश कर दिए। यह रुपये जमा कराने में लविश चौधरी के एजेंट, जिन्हें कंपनी में टीम लीडर बताया जाता है, इन लोगों ने पूरी मशक्कत की। इन टीम लीडर को कंपनी में जमा कराई मूल रकम का डेढ़ प्रतिशत बतौर कमीशन दिया जाता था। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि एक टीम प्रतिमाह 10 से 15 लाख रुपये तक कमीशन से कमाता था। इस मामले में ईडी की टीम जांच कर रही है। यदि कोई लविश चौधरी की कंपनी में अपनी रकम डूबने की शिकायत लेकर आता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed