फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of intentionally canceling nomination papers

.... जान बूझकर नामांकन पत्र निरस्त करने का आरोप

Tue, 08 Jun 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of intentionally canceling nomination papers
जानबूझकर नामांकन पत्र निरस्त करने का आरोप
विज्ञापन

शामली, कांधला। रिक्त पदों के लिए होने वाले उपचुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के तीन दावेदारों ने एडीओ व पंचायत सचिव पर गड़बड़ी कर पर्चे निरस्त कराने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। उधर, एडीओ सुशील कुमार का कहना है उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। जब गांव में अन्य वार्डों के चुनाव हो रहे हैं तो वह उनके पर्चे जानबूझ कर क्यों निरस्त करते। जो नामांकन निरस्त हुए हैं, वह कमियों के कारण एआरओ की संस्तुति के बाद निरस्त हुए हैं।

मंगलवार को क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी मोहन लाल व सुनिता ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने गांव इस्लामपुर घसौली के वार्ड नंबर 11 से ओबीसी पुरुष तथा वार्ड नंबर 14 से सामान्य महिला सीट से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। आरोप है कि नामांकन के समय एडीओ व पंचायत सचिव ने उनका नामांकन पत्र लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद में क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल के हस्तक्षेप के बाद उनका नामांकन पत्र तो जमा कर लिया, लेकिन शुल्क जमा नहीं किया गया, जबकि अन्य उम्मीदवारों से शुल्क वहीं जमा किया जा रहा था। सोमवार की शाम उन्हें बिना कोई कारण बताए उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। वहीं, गांव असदपुर जिडाना निवासी पंकज कुमार ने भी डीएम से की शिकायत में पंचायत सचिव रोहित कुमार व तपेश गिरि पर वार्ड छह के लिए जमा किए नामांकन पत्र से जाति प्रमाण पत्र निकालकर पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed