{"_id":"5f1b2ad58ebc3e63785ee72e","slug":"accused-of-forcing-schools-to-charge-fees-shamli-news-mrt4928987156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रालोद कार्यकर्ताओं ने स्कूल संचालकों पर फीस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिविनि सरदार सिंह से उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते सभी कामधंधे बंद हैं और देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। इसके बावजूद स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर फीस जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। फीस लेने के लिए बच्चों का ऑनलाइन सुविधा के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का खर्च और बढ़ा गया है। साथ ही बच्चों को शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों द्वारा स्टाफ को हटाए जाने और उनका वेतन 50 प्रतिशत या कम किए जाने की भी जानकारी मिल रही है। ऐसे में स्कूलों का लॉकडाउन में कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओें ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग कि जब तक स्कूल नहीं खुलते तब तक स्कूलों की तरफ से फीस का कोई दबाव न बनाए जाए। अन्यथा रालोद भूख हड़ताल, मानव श्रृंखला और अन्य प्रकार के आंदोलन करने को विवश होगा। इस अवसर पर सुनील मलिक, विकास धीमान, देवानंद गौड, संजीव देशवाल, सचिन तोमर, डा. मुबारक अली मौजूद रहे। जिविनि सरदार सिंह ने बताया कि स्कूल संचालकों को शासन की गाइडलाइन के अनुुसार फीस लेने के निर्देश दिए गए हैं।