फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of embezzling Rs 13.5 lakh in the name of selling land

Shamli News: भूमि बेचने के नाम पर साढ़े 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 13.5 lakh in the name of selling land
शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव हिंड निवासी संदीप कुमार ने आदर्श मंडी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने गांव बधेव निवासी पिंकू पर साढ़े तेरह लाख रुपये हड़पने और भूमि का बैनामा न करने का आरोप लगाया है। यह मामला भूमि खरीद के एक इकरारनामे से जुड़ा है।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर 2024 को उनका पिंकू के साथ भूमि खरीदने का इकरारनामा हुआ था। इसके तहत उन्होंने पिंकू को साढ़े तेरह लाख रुपये दिए थे। भूमि के बैनामा की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 तय की गई थी। संदीप का आरोप है कि पिंकू ने कई बार कहने के बावजूद उनके हक में बैनामा नहीं किया। इसके बजाय, पिंकू ने भूमि का दान पत्र अपनी पत्नी बोबी के नाम कर दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पिंकू ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed