{"_id":"5e33156f8ebc3e4b2427bcb0","slug":"accused-of-divorcing-wife-arrested-by-sending-letter-shamli-news-mrt4664219121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्र भेजकर पत्नी को तलाक देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्र भेजकर पत्नी को तलाक देने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, कांधला। मोहल्ला खैल निवासी विवाहिता को उसके पति द्वारा डाक से पत्र भेजकर तीन तलाक देने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी सईद ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री बुसा की शादी कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी नदीम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को उसका पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते आ रहे थे। छह माह से विवाहिता अपने पिता के घर पर रह रही है। आरोप है कि दो दिन पूर्व विवाहिता के घर डाक से एक पत्र पहुंचा। पत्र में विवाहिता के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। साथ ही कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति का चालान कर दिया।