फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of demanding convenience fee in the name of delivery

प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Tue, 13 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding convenience fee in the name of delivery
प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बे के ऊन सीएचसी पर गांव हथछोया की गर्भवती महिला से डिलीवरी के नाम पर 11 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि परिजनों के पैसे नहीं देने पर स्टाफ नर्स ने महिला के साथ मारपीट की। उधर, स्टॉफ नर्स ने प्रतिभा ने बताया कि प्रसव के दौरान गर्भवती महिला से कोई मारपीट नहीं की गई। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मंगलवार को हथछोया निवासी रश्मि पत्नी अंकित को डिलीवरी के लिए मंगलवार को सीएचसी ऊन में आशा द्वारा भर्ती कराया गया था। रश्मि ने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने 11 हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने स्टाफ नर्स को 1100 दे दिए। इस पर उसने उनके मुंह पर फेंक कर मार दिए। बाद में 2100 रुपये देने चाहे। गांव हथछोया की आशाओं ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उनके साथ गालीगलौज की और धमकी दी कि उन्हें डिलीवरी की स्लिप नहीं देगी। आशाओं ने आरोप लगाया कि स्टॉफ नर्स ने गर्भवती महिला से भी मारपीट एवं गालीगलौज की। इस पर आशाओं ने ऊन सीएचसी प्रभारी से शिकायत की। इस संबंध मे ऊन सीएससी प्रभारी डॉ. नवजीत बेदी ने बताया कि गांव हथछोया आशाओं ने उन्हें लिखित में शिकायत देकर स्टाफ नर्स पर रुपये मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed