फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused caught with firearm absconded with handcuffs

तमंचे के साथ पकड़ा गया आरोपी हथकड़ी समेत पुलिस की कस्टडी फरार

Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with firearm absconded with handcuffs
चौसाना पुलिस की कस्टडी से फरार आरोपी सद्दाम मलिक। - फोटो : SHAMLI
तमंचे के साथ पकड़ा आरोपी हथकड़ी समेत फरार
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। तमंचे के साथ पकड़ा गया युवक सिपाही और होमगार्ड को चकमा देकर पुलिस कस्टडी से हथकड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने कई क्षेत्रों में नाकेबंदी कर उसे तलाश किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी सुकीर्ति माधव ने मामले की जांच एएसपी ओपी सिंह को सौंपी है।
पुलिस ने सद्दाम मलिक पुत्र बारू निवासी कमालपुर हाल निवासी खोड़समा को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने से पूर्व सिपाही संदीप व एक होमगार्ड निजी कार से बिड़ौली होते हुए झिंझाना सीएचसी ले जा रहे थे। तभी बिड़ौली से आरोपी सद्दाम सिपाही और होमगार्ड को किसी तरह चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना से झिंझाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन से झिंझाना, ऊन व चौसाना पुलिस बिडौली पहुंची और फरार सददाम मलिक की तलाश शुरू की गई। कई क्षेत्रों में नाकेबंदी करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस फरार आरेापी को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन

वर्जन...
तमंचे के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस कस्टडी से बिड़ौली से फरार हो गया। जिसको पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगी हुई हैं। सिपाही और होमगार्ड की लापरवाही उजागर हुई है। जिसकी जांच एएसपी को दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर जरूर कार्रवाई की जाएगी। -सुकीर्ति माधव, एसपी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed