फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   accused arrested in siyanand muder

सियानंद हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Sun, 18 Aug 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in siyanand muder
शामली। गांव बरलाजट निवासी किसान सियानंद की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी अन्य मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था जबकि हत्या में शामिल शॉर्प शूटर पिछले महीने बागपत पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरलाजट निवासी किसान सियानंद की 25 मई को बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतक किसान अपने भाई रविंद्र की करीब एक साल पहले हुई हत्या के केस में वादी थी। उसकी पत्नी अंजू की तरफ से जिला बागपत के गांव बिनौली निवासी विनेश पाल, रचित, मोंटू और गांव अलीपुर निवासी सुनील के खिलाफ हत्या करने और जेल में बंद विनोद और मोहित को हत्या की साजिश रचने के आरोप में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस केस में वांछित चल रहे रचित को दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा गांव लिलौन के निकट एक नलकूप से बरामद किया गया है। बताया कि पिछले महीने इस केस में नामजद विनेशपाल अन्य मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया था। घटना की शामिल जिला बागपत के गांव सिलाना निवासी शॉर्प शूटर सन्नी पिछले महीने बागपत पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कोतवाल के मुताबिक इस केस में अब मोंटू और सुनील फरार चल रहे है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed