फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused arrested for molesting teenager

किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for molesting teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पांच दिन पहले 14 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
उधर, आदर्श मंडी पुलिस ने किशोरी को अश्लील इशारे करने के आरोपी बबलू उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों ने आदर्श मंडी थाने पर आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

300 लीटर कच्ची शराब बरामद
शामली। आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने गांव पावटी व टपराना के जंगल में करीब 300 लीटर कच्ची शराब और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल ने बताया कि शुक्रवार को गांव पावटी व टपराना के जंगल में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध 300 लीटर कच्ची शराब और बनाने के उपकरण बरामद किए गए। इस मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहनों और ढाबों पर भी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed