{"_id":"6820ef3ec14229ad440739f4","slug":"accused-arrested-for-editing-and-making-viral-photos-of-prime-minister-home-minister-and-chief-minister-shamli-news-c-26-1-sal1002-141793-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कांधला। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के फोटो व वीडियो को एडिट करके उनके धर्म परिवर्तन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गंगेरू चौकी प्रभारी विक्रम सिंह की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान उसे मुखबिर से सूचना मिली कि गंगेरू निवासी नसीम ने अपनी सोशल साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफेद कुर्ते पायजामे में मुस्लिम टोपी पहने तथा गृहमंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा धर्म परिवर्तन करने के संबंंध में धार्मिक वक्तव्य लगाए गए है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर सामुदायिक स्वास्थ्य उप केंद्र के निकट चेकिंग क दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसने अपनी फेसबुक पेज व इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री की एडिट की हुई आपत्तिजनक वीडियो व फोटो लगाई हुईं थीं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होने का खतरा था। आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।