{"_id":"5f53dc008ebc3e54c63291fc","slug":"accused-arrested-for-demanding-10-lakh-by-hacking-email-id-shamli-news-mrt499856826","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-मेल आईडी हैक कर 10 लाख की मांग करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-मेल आईडी हैक कर 10 लाख की मांग करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने युवती की ई-मेल आईडी हैक कर 10 लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शहर निवासी रामफल ने तीन दिन पहले शहर कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री की ई-मेल आईडी को गुरुग्राम में रहने वाले एक व्यक्ति ने हैक कर ली है। आरोपी व्यक्ति उसकी पुत्री के डाटा का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। साथ ही मांग पूरी न होने पर डाटा इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस और साइबर सेल को जांच कर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी अनुराग त्रिपाठी, निवासी गुरुग्राम हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से ब्लैक मैलिंग और हैकिंग में इस्तेमाल दो मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद हुए। बरामद मोबाइल और लैपटॉप से डाटा की जांच की जा रही है।