{"_id":"67801b46978c8d0de109ea90","slug":"accommodation-facility-for-seven-farmers-more-than-100-are-arriving-shamli-news-c-26-1-sal1002-134923-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सात किसानों के ठहरने की सुविधा, पहुंच रहे 100 से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सात किसानों के ठहरने की सुविधा, पहुंच रहे 100 से अधिक
Fri, 10 Jan 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। कड़ाके की सर्दी में किसान शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि थानाभवन शुगर मिल के विश्राम स्थल में केवल सात किसानो के लिए गद्दे डाले गए हैं, जबकि हर रोज 100 से अधिक किसान पहुंच रहे हैं। किसानों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
शुगर मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों के ठहरने के लिए किसान विश्राम स्थल बनाए गए हैं। कस्बे की मिल में टीन शेड तो हैं, मगर उसके बीच से हवा जाती रहती है, जिसके कारण उसमें ठहरने वाले किसानों को सर्दी में परेशानी हो रही है। कंबल य फिर रजाई भी स्थल के अंदर नहीं डाले गए हैं।
किसान धमेंद्र सिंह ने बताया कि स्थल के अंदर सिर्फ सात से आठ किसानों के ठहरने की सुविधा है। जबकि यहां 100 से अधिक किसान आते हैं। जलालाबाद के किसान तुलसीराम का कहना है कि अलाव की उचित व्यवस्था नहीं है। कई बार किसानों को जलभराव के बीच से होकर जाना पड़ता है, इस समस्या से भी किसानों को निजात दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह का कहना है कि विश्राम स्थल में सभी सुविधाएं उपलब्ध है। नियमित सफाई भी कराई जा रही है। प्रयास रहेगा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।