{"_id":"5d24df488ebc3e6d1766e6d0","slug":"accident-shamli-news-mrt432396357","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ्टी टैंक में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेफ्टी टैंक में डूबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। गांव गंगेरू में निर्माणाधीन मकान में बने सेफ्टी टैंक में गिरकर डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बालक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव गंगेरू निवासी कल्लन पुत्र रहमत गांव के ही इस्लामपुर-घसौली रोड पर मकान बना रहा है। उसने पानी की जरूरत के लिए निर्माणाधीन मकान में सेफ्टी टैंक भी बना रखा है। सोमवार की शाम उसका पांच वर्षीय पुत्र आयान मकान के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सेफ्टी टैंक में गिर गया। किसी को इसका पता नहीं चला। काफी देर तक लोग उसे तलाशते रहे। कुछ देेर बाद जब बच्चे का शव सेफ्टी टैंक में ऊपर आया तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बालक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व शामली के कलंदरशाह में भी पड़ोस में ही एक निर्माणाधीन मकान में बने सेफ्टी टैंक में गिरने से बालक की मौत हो गई थी।
ये बरतें एहतियात
- घर में सेफ्टी टैंक खुला ना छोड़े ।
- पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में टैंक बना है तो बच्चे को वहां जाने से रोकें।
- छोटे बच्चों का ध्यान रखें। उन्हें अकेले बाहर ना जाने दें।