Accident In Shamli: डंपर से टकराकर बाइक सवार कंपाउंडर की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में कोहराम
जनपद में जलालाबाद क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में जलालाबाद क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर सेल्फी प्वाइं रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डंपर से टकराकर बाइक सवार निजी क्लीनिक में कंपाउंडर की दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर भेजा गया ।
जलालाबाद के मोहल्ला सगाजीपुरा निवासी आयान पुत्र इमरान अपने साथी अकरम पुत्र इरफान के साथ बाइक पर शुक्रवार को थानाभवन जा रहा था। जब दोनों रेस्टोरेंट सेल्फी प्वाइंट के पास पहुंचे तो रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डंपर से उनकी बाइक सीधे टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ही घटनास्थल के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
बताया गया कि अकरम(18) पुत्र इरफान की मौत हो गई, जो निजी क्लीनिक में कस्बे में ही कंपाउंडर था, जबकि आयान(17) को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया ।
प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि खड़े डंपर मे बाइक सवारों की टक्कर के दौरान बाइक की स्पीड अधिक थी। मृतक अकरम के पिता इरफान की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं। घटना की सूचना से परिवार मे कोहराम मचा है। देर शाम मृतक युवक को सुपुर्दे-खाक किया गया