फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accident In Shamli: Compounder riding a bike dies after colliding with a dumper, another injured

Accident In Shamli: डंपर से टकराकर बाइक सवार कंपाउंडर की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में कोहराम

Sat, 27 Jan 2024 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jan 2024 12:47 PM IST
सार

जनपद में जलालाबाद क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Accident In Shamli: Compounder riding a bike dies after colliding with a dumper, another injured
अकरम का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में जलालाबाद क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर सेल्फी प्वाइं रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डंपर से टकराकर बाइक सवार निजी क्लीनिक में कंपाउंडर की दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर भेजा गया ।

विज्ञापन


जलालाबाद के मोहल्ला सगाजीपुरा निवासी आयान पुत्र इमरान अपने साथी अकरम पुत्र इरफान के साथ बाइक पर शुक्रवार को थानाभवन जा रहा था। जब दोनों रेस्टोरेंट सेल्फी प्वाइंट के पास पहुंचे तो रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डंपर से उनकी बाइक सीधे टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ही घटनास्थल के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

बताया गया कि अकरम(18) पुत्र इरफान की मौत हो गई, जो निजी क्लीनिक में कस्बे में ही कंपाउंडर था, जबकि आयान(17) को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया ।

प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि खड़े डंपर मे बाइक सवारों की टक्कर के दौरान बाइक की स्पीड अधिक थी। मृतक अकरम के पिता इरफान की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं। घटना की सूचना से परिवार मे कोहराम मचा है। देर शाम मृतक युवक को सुपुर्दे-खाक किया गया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed