फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accident due to breaking of boiler bolt

बॉयलर का बोल्ट टूटने से हुआ हादसा

Fri, 28 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accident due to breaking of boiler bolt
कांधला (शामली) क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर के पास टायर मलवा फैक्टरी में विस्फोट के बाद क्षतिग्रसत स - फोटो : SHAMLI
बॉयलर का बोल्ट टूटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

शामली। बॉयलर फटने की सूचना पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर मौजूद मिली दो महिलाओं से घटना की जानकारी ली, लेकिन महिला पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। पुलिस ने मौके पर मिले फैैक्टरी के चौकीदार लाला को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान युवती समीला पुत्री टोला निवासी गांव पीलिया खास जिला झबुआ मध्य प्रदेश की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फैक्टरी मालिक सुरेश कुमार तीनों घायलों को गाड़ी से मेरठ अस्पताल लेकर गए थे। घायलों की जानकारी लेने के लिए दरोगा को मेरठ भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि फैक्टरी में मशीन चलते समय बॉयलर का मेन वोल्ट अचानक टूट गया था, जिससे उसका ढक्कन उछलकर करीब 70 मीटर दूर खेत मे जाकर गिरा था। फैक्टरी में अलग से एक घरेलू गैस सिलिंडर भी रखा मिला, लेकिन वह धमाके की चपेट में आने से बच गया। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही फैक्टरी के मानकों की भी जांच की जाएगी।

कांधला (शामली) क्षेत्र के गांव  हुरमंजपुर  के पास टायर मलवा फैक्टरी में विस्फोट के बाद खेत में पड़ा

कांधला (शामली) क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर के पास टायर मलवा फैक्टरी में विस्फोट के बाद खेत में पड़ा- फोटो : SHAMLI

कांधला (शामली) क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर  के पास टायर मलवा फैक्टरी में विस्फोट के बाद घटना की जानक?

कांधला (शामली) क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर के पास टायर मलवा फैक्टरी में विस्फोट के बाद घटना की जानक?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed