{"_id":"57f554d54f1c1bc332271899","slug":"accdient","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर लगने से बस की नई चेसिस लेकर करनाल जा रहे चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर लगने से बस की नई चेसिस लेकर करनाल जा रहे चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 06 Oct 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ पुलिस चेकपोस्ट पर खड़ी रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर लगने से बस की नई चेसिस लेकर करनाल जा रहे चालक की मौत हो गई।
हादसा बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। अहमदगढ़ पुलिस चेकपोस्ट पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली में शामली की ओर से नई चेसिस ले जा रहे चालक की टक्कर हो गई।
टक्कर लगते ही चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसको शामली चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन रास्तेे में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि मंजीत पुत्र करनैल सिंह रामपुर जिले के गांव पीपलिया मिश्र थाना खजूरिया का रहने वाला था। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।