फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   accdient

खड़ी रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर लगने से बस की नई चेसिस लेकर करनाल जा रहे चालक की मौत

Thu, 06 Oct 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 06 Oct 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
accdient
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ पुलिस चेकपोस्ट पर खड़ी रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर लगने से बस की नई चेसिस लेकर करनाल जा रहे चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। अहमदगढ़ पुलिस चेकपोस्ट पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली में शामली की ओर से नई चेसिस ले जा रहे चालक की टक्कर हो गई।

टक्कर लगते ही चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसको शामली चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन रास्तेे में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि मंजीत पुत्र करनैल सिंह रामपुर जिले के गांव पीपलिया मिश्र थाना खजूरिया का रहने वाला था। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed