फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   abvp karyakartaon ne pracharya ko ghera

छात्र संघ चुनाव के लिए प्राचार्य को घेरा

Thu, 03 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp karyakartaon ne pracharya ko ghera
आरके डिग्री कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
शामली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर शहर के आरके कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने प्राचार्य को पत्र देते हुए छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एबीवीपी के जिला संयोजक निविश कुमार के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने को लेकर शहर के आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल का आफिस में घेराव किया। निविश कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव हो चुका है। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों के लिए
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद भी कॉलेज प्राचार्य चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि मेरठ के कई कॉलेजों में चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि कालेज में 6 नवंबर तक बैक परीक्षा है। इसके बाद मीटिंग कर 15 दिसंबर से पहले कॉलेज में तिथि घोषित कर चुनाव कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बंटी, शुभम बेनीवाल, मोहित, रजत, सचिन, प्रदीप, नमन, पारस कोरी, अरविंद, सम्राट, शिवम कालखंडे, मनीष कालखंडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed