फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Absenteeism, how fast speed

गैरहाजिरी बरकरार, कैसे बढ़े रफ्तार

Mon, 01 May 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Absenteeism, how fast speed
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य में अभी तक कोई खास तेजी नजर नही आई है। रविवार को भी 50 परीक्षक गैर हाजिर रहे। तीन दिन से चल रहे मूल्यांकन कार्य में अभी तक   केवल हाईस्कूल और इंटर की              23 हजार कापी ही जांची गई हैं। इसके अलावा कक्षा-10 की  विज्ञान की कापी मेें उत्तर के स्थान पर प्यार मोहब्बत और शायरी से कापी भरी मिली।
विज्ञापन


आरके इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड मूल्यांकन में एक कमरे हाईस्कूल विज्ञान की कापी में उत्तरों के स्थान पर कापी शायरी और प्यार मोहब्बत की बातों से भरी मिली। जिसमें शब्द ही सही तरीके से नहीं लिखे है। विकल्पीय प्रश्न के बाद शेर चांदनी चांद से होती है सितारों से नहीं, मोहब्बत एक से होती है हजारों से नहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा नजर चाहती है कि दीदार कर ले, ये दिल चाहता है कि उन्हें प्यार कर ले। वहीं, एक प्रश्न विद्युत में अंतर बताएं के नीचे लिखा है कि जब हमें तुमसे मोहब्बत ही नहीं है तो फिर क्यू मेरी तरफ देखते हो आदि से पूरा पेज भरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन प्रभारी श्रवण तोमर ने बताया कि रविवार को हाईस्कूल की सभी कापी पहुंच चुकी है। जबकि इंटर की कुछ विषयों की कापी आनी बाकी हैं। रविवार को भी 50 परीक्षक गैर हाजिर रहने से कार्य में तेजी नहीं आ सकी है। जिसमें तीन दिन तक चले मूल्यांकन कार्य में हाईस्कूल की 11 हजार 167 और इंटर की 12 हजार 124 कापी ही जंच पाई है। सोमवार से कार्य में तेजी आने की संभावना है। 

केंद्र पर शिक्षक नेताओं की चल रही धूम
मूल्यांकन केंद्र पर हर रोज शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई न कोई माध्यमिक शिक्षक संघ का गुट शिक्षकों से मिलकर समस्याओं से निजात दिलाने की बात कर रहे हैं। शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ का शर्मा गुट ने शिक्षकों से मिलकर मांग पूरी करने का वादा किया। वही, रविवार को यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने शिक्षकों से मुलाकात की। संघ प्रदेश मंत्री रजनीश चौहान, परिक्षेत्र प्रभारी स्वराजपाल दुहूण व जिला मंत्री नीरज बेनिवाल के साथ जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा और प्रदीप मलिक ने सभी कमरों में जाकर शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षकों की मांगे पूरी कराने का वादा किया।

परीक्षक फोन में रहते  हैं व्यस्त 
मूल्यांकन केंद्र पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला चल रहा है। बोर्ड की          कापी परीक्षकों को बडे़ ही ध्यान से पढ़कर चेक करनी चाहिए। जिससे किसी भी को गलत नंबर ना मिले। बच्चे ने कापी में जो लिखा है उसी के हिसाब से शांत दिमाग से मूल्यांकन हो सके, लेकिन केंद्र पर कुछ परीक्षक कापी चेक करते समय भी फोन पर व्यस्त नजर आ रहे।

उन्हें इस बात की जरा भी फ्रिक नहीं कि उनकी थोड़ी सी लापरवाही किसी बच्चे के भविष्य को बर्बाद कर सकती है। जिससे किसी बच्चे को गलत या फिर योग में कोई भी गलती हो सकती है। जिसके लिए केंद्र पर प्रभारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। केंद्र के कमरा नंबर 2 में एक साथ दो परीक्षक कापी चेक करते हुए एक तरफ कलम चल  रही तो दूसरी तरफ फोन पर बातें चलती मिलीं।


गृह विज्ञान के परीक्षकों का चल रहा है टोटा
मूल्यांकन केंद्र पर गृह विज्ञान के परीक्षकों का टोटा चल रहा है। अभी तक केवल एक परीक्षक का ही इंतजाम है। जबकि हाईस्कूल की आठ हजार से ज्यादा कापी आई हुई है। एक अकेला परीक्षक कब तक कापी चेक करेगा। इंटर की भी कापी आई हुई है। जिसके बाद उपनियंत्रक लोकेंद्र कुमार आस  पास के कॉलेजों में फोन कर गृह विज्ञान के परीक्षकों का इंतजाम करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed