फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Absent students also pass tax

अनुपस्थित छात्र भी कर दिए पास

Sat, 20 May 2017 12:45 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Absent students also pass tax
the inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति के बीच चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे    पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उधर, वार्षिक रिजल्ट में धांधली को लेकर छह सदस्य टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रबंध    समिति को सौंप दी है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद छिड़ गया था। मामले की शिकायत प्रधानाचार्य ने पुलिस से की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2017 के कक्षा छह से कक्षा 11वीं तक के वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट में    धांधली को लेकर अभिभावकों ने रोष प्रकट कर मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध समिति ने मामले को गंभीरता से लेकर कॉपी रूम को सील कर मामले जांच के लिए छह सदस्य टीम का गठन किया था। इसमें दो समिति के पदाधिकारी व   दो शिक्षक व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त किए गए। शुक्रवार को मामले की जांच के अंतिम दिन जांच टीम ने परीक्षा कापियों को निरीक्षण किया गया। 

कई घंटे की जांच के बीच रिजल्ट धांधली की सारी सच्चाई सामने आ गई। जांच टीम ने सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच रिपोर्ट तैयार करने के पश्चात प्रबंध   समिति को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है। मामले में प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल का कहना है कि जांच समिति की रिपोर्ट मिली है। जिसमें 50 से भी अधिक बच्चों को फेल होने के बाद रिजल्ट में नंबर बढ़ाकर पास किया गया। 


जबकि परीक्षा कॉपी में उक्त बच्चों की जीरो दर्शाई गई।      प्रबंधक का कहना है कि कुछ बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे, लेकिन उन्हें भी पास किया गया है जो गंभीर विषय है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों से मिलकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर मामले में प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम ने थाने में शिकायत करते हुए      बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed