फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ABSA inspected schools and gave instructions to increase attendance

Shamli News: एबीएसए ने किया स्कूलों का निरीक्षण, उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश

Fri, 11 Jul 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
ABSA inspected schools and gave instructions to increase attendance
शामली। खंड शिक्षा अधिकारी ने गांव लिलौन के तीन स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें उपस्थिति कम मिलने पर उपस्थिति बढ़ाने व नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कुमारी प्रिंसी ने गांव लिलौन के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी स्कूलों में उपस्थिति 70 प्रतिशत के लगभग मिली। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 75 प्रतिशत तक उपस्थिति पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान अच्छे से चलाते हुए नामांकन संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 96 छात्राएं उपस्थित मिली। सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य चलता मिला। उन्होंने सभी शिक्षिकाओं को छात्राओं को अच्छे से पढ़ाने के निर्देश दिए। एमडीएम भी मेन्यू के अनुसार बनता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed