फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Abduction at gunpoint, case turned out to be a personal dispute

Shamli News: तमंचों के बल पर सरेराह अपहरण, मामला आपसी विवाद का निकला

Sun, 08 Sep 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Abduction at gunpoint, case turned out to be a personal dispute
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद चौसाना के गंगोह मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास से कार सवार का अपह
शामली/ चौसाना। शनिवार को दोपहर चौसाना- गंगोह मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के निकट स्काॅर्पियो सवार सात आठ लोगों ने कार सवार व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस में भी खलबली मच गई। बाद में पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर रुड़की से दोनों पक्षों को बरामद कर लिया। स्काॅर्पियों सवार ने उधार दिए आठ लाख रुपये वापस नहीं देने पर दोस्त को रुड़की लाने की बात कही है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब एक बजे चौसाना- गंगोह मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक व्यक्ति कार से जा रहा था। कार को उसका चालक चला रहा था। उसी समय पीछे से आई स्कार्पियो सवार लोगों ने उनकी कार को हाथ का इशारा कर रुकवाया। कार रुकते ही स्कार्पियो से लोग उतरे और कार में बैठे व्यक्ति को जबरन कार से खींच लिया और उसके साथ हाथापाई की। इसी दौरान सड़क किनारे ईंख के खेत से ही तीन चार लोग निकले, जिनके हाथ में तमंचे थे। इसके बाद उन सभी ने मिलकर कार सवार व्यक्ति को जबरन अपनी स्कार्पियो में डाल लिया और गंगोह की तरफ से लेकर लेकर फरार हो गए। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो हो गया।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपी रुड़की के ढंडेरा में मिले। पता चला कि ढंडेरा के रहने वाले किसान आस मौ. ने रुड़की के रहीमपुरा के रहने वाले किसान फारुख से 15 दिन पूर्व 8 लाख रुपये उधार लिए थे। एक सप्ताह बाद रुपये देने का दावा किया था। मगर रुपये नहीं दिए। दोनों आपस में गहरे दोस्त है। आस मौ. के मामा सहारनपुर के गंगोह के धानवा गांव में रहते हैं। मामला से रुपये दिलवाने की बात तय हुई। शनिवार को दोनों पक्ष अलग अलग कारों में सवार होकर धानवा गए। मगर रुपये नहीं दिए जा सके। वापस लौटते समय फारुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर चौसाना में आस मौ. का अपहरण कर लिया और उसे रुड़की में ढंडेरा गांव में ही लेकर चले गए। हालांकि, बाद में गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया। एसपी ने बताया कि अभी पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......

हाथों में हथियार देख् सहमे लोग
कार सवार लोगों के हाथों में हथियार भी थे। उन्हें देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसके चलते पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके और दूर से ही घटना को देखते रहे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

..
एक्स पर पोस्ट करते ही अलर्ट हुई पुलिस
घटना के बाद किसी ने मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट कर दी। कहा कि चौसाना क्षेत्र से युवक का अपहरण, जिसके बाद पुलिस में खलबली मच गई। झिंझाना, थानाभवन और अन्य पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी ने एसओजी को भी मामले की जांच में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed