{"_id":"696938a0d1d91df10a06e344","slug":"abandoned-dog-attacks-innocent-child-shamli-news-c-26-1-sal1002-157605-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लावारिस कुत्ते ने मासूम पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लावारिस कुत्ते ने मासूम पर बोला हमला
Fri, 16 Jan 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
कैराना में कुत्तो के हमले में घायल बच्चा । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। गांव खुरगान में बृहस्पतिवार को लावारिस कुत्ते के हमले से दो वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसके चेहरे पर टांके लगाए और एंटी रेबीज वैक्सीन दी।
गांव खुरगान निवासी कामिल का दो वर्षीय पुत्र इस्माइल घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक लावारिस कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते के हमले से बालक का चेहरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बालक के चीखने-चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया।
परिजन घायल बालक को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके चेहरे पर टांके लगाए तथा एंटी रेबीज वैक्सीन दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन बच्चे और बड़े इनके हमलों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।