फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AAP workers demonstrated at the Collectorate and submitted a memorandum

Shamli News: आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, ज्ञापन साैंपा

Tue, 22 Apr 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated at the Collectorate and submitted a memorandum
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : कांच फैक्टरी की मशीन में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी।
शामली। महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले के जीवन और संघर्षों पर आधारित फिल्म फुले पर सेंसर बोर्ड द्वारा लगाई रोक हटाने का आरोप लगाया। आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रोक को तुरंत हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सोराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगाई है। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी में कड़ी नाराजगी है।
विज्ञापन

कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले भारत की महान विभूतियों में से एक हैं। उनके महान जीवन और संघर्षों पर आधारित फिल्म पर सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाया जाना न केवल अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि देश के महान समाज सुधारकों की विचार धारा को दबाने का भी एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर रोक लगाया जाना बेहद निंदनीय है। ज्ञापन देने वालों में सत्य प्रकाश, पप्पन सिंह, ओमपाल सिंह, दिनेश कुमार, वीरपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed