{"_id":"6963f48493af7d53cd09bce5","slug":"aap-workers-demonstrated-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-shamli-news-c-26-1-sal1002-157338-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली में सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद
Link Copied
शामली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने माजरा रोड से शिव चौक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता माजरा रोड पर इकट्ठा हुए। वहां से पैदल मार्च करते हुए शिव चौक पर पहुंचे। इस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्योराम सिंह ने केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाए और वहां हिंदुओं पर अत्याचार व हमले करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बांग्लादेश देश के खिलाफ ठोस कदम इसलिए नहीं उठा रही क्योंकि अडानी व अंबानी वहां पर व्यापार चला रहे है । उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर अल्पसंख्यक हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, दिनेश, सुुरेंद्र मुकुल, बबलू, देवराज, बलराज, विवेक, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।