फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   aaj chalegi thaana bhavan chini mill

आज चलेगी थानाभवन चीनी मिल, तैयारी पूरी 

Wed, 31 Oct 2018 11:53 PM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 31 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
aaj chalegi thaana bhavan chini mill
file - फोटो : amarujala
बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल आज से चलेगी। जिसके लिए मिल प्रशासन तैयारियों पूरी कर ली हैं। बुधवार को शामली मिल ने 1100 क्विंटल और थानाभवन चीनी मिल ने 45 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है। वहीं, शामली-ऊन चीनी मिल नौ नवंबर को गन्ना पेराई सत्र शुरू करेगी। 
विज्ञापन

बजाज समूह की थानाभवन मिल का गन्ना पेराई सत्र बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक पूजन होगा। शाम के समय चार से बजे से लेकर पांच बजे के लगभग चीनी मिल को चालू कर दिया जाएगा। बजाज समूह की थानाभवन मिल के यूनिट हैड वीरपाल सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल में एक हजार क्विंटल गन्ना यार्ड में आ गया है। शामली गन्ना समिति कार्यालय में शामली चीनी मिल ने चार व पांच नवंबर के लिए मालेंडी खरीद केंद्र के लिए 200 क्विंटल, जसाला प्रथम, मलकपुर, भैैसवाल, भैसवाल द्वितीय, काबड़ौत, जसाला चतुर्थ, नौ खरीद केंद्रों पर 1100 क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। 
विज्ञापन

थानाभवन मिल ने चार नवंबर के लिए 21 हजार 100 क्विंटल, झिंझाना दो हजार 500 क्विंटल का इंडेंट जारी कर दिया गया है। उधर बुधवार को डीसीओ शामली डाक्टर अनिल भारती ने शामली मिल का निरीक्षण कर के बताया कि शामली मिल की मोटर व ऊन  मिल में रोलर प्राप्त हो गए हैं। नौ नवंबर से शामली-ऊन मिल अपना गन्ना पेराई सत्र शुरू कर देगी। चार व पांच नवंबर से अपना गन्ना खरीदना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को नहीं मिल रही गन्ना पर्चियां
शामली। गन्ना परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, भाकियू के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक समेत दर्जनों किसानों ने डीसीओे से मिलकर  आरोप लगाया कि किसानों की गन्ना पर्चियां नहीं मिल पा रही है। उन्होंने डीसीओ से पूछा कि जब किसानों को गन्ना पर्चियां नहीं मिलेगी, तो किसान अपना गन्ना लेकर कैसे आएंगे। गन्ना पर्चियां बांटने की क्या व्यवस्था है। किसानों को डीसीओ ने जवाब देते हुए कहा कि गन्ना पर्चियों का वितरण का ठेके पर व्यवस्था की गई है, शासन की ओर से 75 पैसे गन्ना पर्ची वितरण करने की धनराशि की व्यवस्था है। अभी तक गन्ना पर्ची वितरण के टेंडर छोड़ा गया है, अभी तक ठेकेदार नही मिले है। 


गन्ना पर्ची वितरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन
थानाभवन चीनी मिल के गन्ना पर्चियां वितरण में लापरवाही सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को गन्ना परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक व जसाला के पूर्व प्रधान बाबूराम, सिलावर के प्रधान अरविंद कुमार, भाकियू के सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष ओमपाल सिंह फुगाना के नेतृत्व में ने डीसीओ से मिलकर अवगत कराया कि थानाभवन मिल का कैराना सी खरीद केंद्र है। फुरकान, माजिद, इरशाद आदि किसान का कालम दो से लेकर 14 कालम तक गन्ना पर्चियां जारी कर दी गई है। कैराना सी खरीद केंद्र के किसान मतलूब को कैराना खरीद केंद्र से  थानाभवन मिल गेट पर लगा दिया गया है। किसानों ने किसानों की पर्चियों की समस्या का इंडेंट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed