फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aadhar number collection special campaign today

आधार नंबर एकत्रीकरण का विशेष अभियान आज

Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aadhar number collection special campaign today
शामली। मतदाता सूची से आधार नंबर लिंक करने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का आधार नंबर एकत्र करने के अतिरिक्त फार्म-6बी जमा करने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण करेंगे। सभी मतदाता फार्म-6बी भरकर जमा कराने के लिए अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी के साथ मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन फार्म-6बी भर सकते हैं। यदि किसी मतदाता के पास आधार नंबर नहीं है तो वैकल्पिक दस्तावेज मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर से जारी की गई पासबुक, श्रम मंत्रालय की स्कीम के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि में से एक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त मतदाता फार्म-6बी ऑनलाइन वेबसाइट www.nvsp.in,www.voterportal.eci.gov.in और Voter Helpline App के माध्यम से भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed