{"_id":"62e57e6cc555ff7f6e5fc5d0","slug":"aadhar-must-be-linked-with-bank-account-for-uniform-amount-shamli-news-mrt599048112","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म की धनराशि के लिए बैंक खाते से आधार का लिंक होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म की धनराशि के लिए बैंक खाते से आधार का लिंक होना जरूरी
विज्ञापन
डीबीटी से अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी धनराशि
जिले में 60 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते आधार से लिंक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बैंक खाते से आधार लिंक हुए बिना यूनिफार्म की धनराशि अभिभावकों को नहीं मिल सकेगी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित करीब 86,500 विद्यार्थियों में से अब तक लगभग 60 हजार के अभिभावकों के खाते आधार से लिंक हो पाए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कक्षा एक से आठ तक के 596 विद्यालयों में लगभग 86 हजार 500 विद्यार्थी नामांकित हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शासन की तरफ से 1100 रुपये यूनिफार्म तथा एक सौ रुपये स्टेशनरी के लिए डीबीटी से अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे। एक अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरूआत करेंगे। जिले का बेसिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया में लगा है। बिना आधार प्रमाणीकरण के अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि नहीं जा पाएगी। ऐसे अभिभावकों के खाते में बाद में धनराशि भेजी जाएगी।
जिले की स्थिति देखे तो अभी तक लगभग 60 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते ही आधार से लिंक हो पाए हैं। इस वजह से बाकी विद्यार्थियों को यूनिफार्म की राशि अभी नहीं मिल पाएगी। उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा। कुछ ऐसे भी अभिभावक हैं, जिनके अभी आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि यूनिफार्म की राशि उन्हीं अभिभावकों के खाते में पहुंचेगी, जिनके बैंक खाते से आधार लिंक होगा। जिले में अधिकतर विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते आधार से लिंक हो चुके हैं। शेष अभिभावकों के खाते लिंक कराने की प्रक्रिया चल रही है।