{"_id":"58922cb84f1c1b5a42e806af","slug":"aabkari-vibhag-ne-ki-chhapamari","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग ने की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग ने की छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली में पकड़ी गई अवैध शराब।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। आबकारी ने बुधवार को यमुना खादर क्षेत्र में छापामारी की। टीम ने कई गांवों में छापा मारकर वहां से एक हजार लीटर कच्ची शराब तथा दस हजार लीटर लहन बरामद कर लिया। बुधवार को आबकारी टीम ने आबकारी निरीक्षक रमाशंकर सिंह, विपिन मैनवाल, अरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ झिंझाना क्षेत्र में गांव मस्तगढ़, खानपुर कलां, खानपुर जाटान, दूधली, सींगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश दी।
आबकारी ने मौके से एक हजार कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा करीब दस हजार किलोग्राम लहन भी मौके पर पाया गया, जिसकों टीम ने वहीं पर नष्ट कर दिया। टीम ने मौके से शराब बनाने की भट्टी को तहस नहस करते हुए शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।