Shamli : हादसे में बुझ गया घर का चिराग, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
Baghpat Accident : शामली के एक युवक की बागपत में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विस्तार
बागपत के गांव दाहा में सड़क दुर्घटना में शामली निवासी युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। युवक अपनी ससुराल में रहकर कबाड़ का काम करता था।
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी वसीम कुरैशी (35) जिला बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के दाहा में रेहड़ी से फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का का काम करता था। उनकी पत्नी व बच्चे शामली में रहते हैं। करीब एक माह पहले ही वह वहां गया था।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
बताया गया कि बुधवार रात को गांव दाहा में बड़ौत मार्ग पर पुलिस चौकी के निकट वाहन से कुचलकर वसीम की मौत हो गई। मोबाइल फोन में मिले नंबर से परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बागपत से पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव शामली में उनके आवास पर लाया गया। युवक की पत्नी भूरी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। युवक के चार छोटे बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ठंड से छूटी लोगों की कंपकंपी, जानें- अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम