फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A youth of Shamli died in road accident in Baghpat, cremation took place in sad atmosphere

Shamli : हादसे में बुझ गया घर का चिराग, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 01 Feb 2024 07:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Feb 2024 07:09 PM IST
सार

Baghpat Accident : शामली के एक युवक की बागपत में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
A youth of Shamli died in road accident in Baghpat, cremation took place in sad atmosphere
युवक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के गांव दाहा में सड़क दुर्घटना में शामली निवासी युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। युवक अपनी ससुराल में रहकर कबाड़ का काम करता था।

विज्ञापन

 

 

शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी वसीम कुरैशी (35) जिला बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के दाहा में रेहड़ी से फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का का काम करता था। उनकी पत्नी व बच्चे शामली में रहते हैं। करीब एक माह पहले ही वह वहां गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार रात को गांव दाहा में बड़ौत मार्ग पर पुलिस चौकी के निकट वाहन से कुचलकर वसीम की मौत हो गई। मोबाइल फोन में मिले नंबर से परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बागपत से पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव शामली में उनके आवास पर लाया गया। युवक की पत्नी भूरी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। युवक के चार छोटे बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ठंड से छूटी लोगों की कंपकंपी, जानें- अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed