{"_id":"69b06c897cd0bf9ea00edff4","slug":"a-young-neighbour-took-the-teenager-away-and-raped-her-shamli-news-c-26-1-smrt1048-161146-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किशोरी को ले जाकर पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किशोरी को ले जाकर पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
Wed, 11 Mar 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाबरी। क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोस का युवक बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री घर में ही रहती है और उसका पति बाहर कोल्हू पर मजदूरी करता है। आरोप है कि आठ मार्च की रात करीब 10 बजे उसकी बेटी घर के सामने बने शौचालय में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घेर में ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला।
अगले दिन सोमवार सुबह किशोरी थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक पहले उसे अपने घेर में ले गया था और मौका पाकर गांव के पास खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद रातभर खेतों में ही रखा। इसके बाद आरोपी ने अगले दिन अपने एक साथी को बुलाया और उसे हिंड स्टेशन से ट्रेन में बैठाकर शामली ले गए। वहां से आरोपी ने अपने एक दोस्त के कमरे पर उसे रखा। इसके बाद आरोपी के परिजन व अन्य लोग किशोरी को थाने के बाहर छोड़कर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।