{"_id":"6856a4555b320fb7c50a0afc","slug":"a-young-man-who-went-to-rishikesh-for-a-trip-is-missing-under-suspicious-circumstances-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144279-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऋषिकेश घूमने के लिए गया युवक संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऋषिकेश घूमने के लिए गया युवक संदिग्ध हालात में लापता
Sat, 21 Jun 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी युवक लगभग 12 दिन पूर्व ऋषिकेश घूमने के लिए गया था। उसका बैग, एटीएम व अन्य सामान गंगा किनारे मिला। पुलिस की सूचना पर परिजन उत्तराखंड पहुंचे, लेकिन युवक के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
गांव पुरमाफी निवासी अंकित (22) पुत्र पीतम सिंह 11 जून को घर से ऋषिकेश घूमने के लिए गया था, लेकिन 14 जून को लक्ष्मण झूला पुलिस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंकित का बैग, मोबाइल फोन व अन्य सामान गंगा किनारे मिलने की बात कहकर दिया गया, इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।
इसके परिजन अंकित की तलाश में उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। उन्होंने वहां के मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अंकित की तलाश शुरू कर दी है, वहीं परिजनों में अंकित के न मिलने से अनहोनी की आशंका को लेकर सहमे हैं। अंकित इकलौता पुत्र है और हरियाणा के पानीपत में सैलून का कार्य करता है।